नोटबंदी
> कालाधन >महाबंदी
हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने बड़े शान
से ऐलान किया कि 8 नवम्बर 2016 को रात्रि 12 से भारत के रुपया 500 एव 1000 के नोट मान्य नही होगा तथा
यह कूड़े के ढेर के समान होगा ( यही वह कागज का टुकड़ा है जिसके लिए हम दिन रात व
खुन पसीना एक कर कितने परेशानीयों के बाद
प्राप्त करते है ) निश्चित रूप से यह बात कोई सनकी या बिकृत मानसिकता वाला ब्यक्ति
ही कर सकता है क्योकि 8 नवंबर बाद भी आप
इसे करेंसी मानते हुये कई सार्वजनिक स्थानों पर मान्य कर रहे है इसका क्या
मतलब ?
अगर आप में थोड़ा भी देशप्रेम होगा तो आप अपने देशवासियों को बतायेगे कि आप
के सामने वह क्या मजबूरी अचानक आ गयी जिसके वजह से एक ही झटके में आप इन नोटों के आधे
– अधूरे चलन पर रोक लगा कर आर्थिक आपातकाल की स्थिति पैदा कर दिए तथा पुरे
भारतीयों को रात – दिन एक कर बैंक कतारों के पीछे मरने के लिए मजबूर कर दिए ! जबकि
वास्विकता यह है की उनका कालाधन से कोई वास्ता नही है मुठ्ठी भर लोगो की जादूगिरी
और परेशान लगभग 125 करोड़ मासूम जनता नोटबंदी का असर क्या होता है तुम लोग क्या
जानोगे ?
पता करो
उस मासूम के माँ – बाप से जिसके जिगर का टुकड़ा दवा के अभाव में दम तोड़ दिया ,
पता करो बेबस भाई से जिसके बहन की शादी बहुत धुम –
धाम से तय हुई थी लेकिन उसके आरमान आसुओ में बह गये ...
पता करो उस बेटे से जिसके सर से बाप का साया उठ
गया
पता करो उस अभागिन बेबा से जिसका सुहाग बैंकों
में दिन – रात कम करते –करते दम तोड़ दिया ?
पता करो बेचारे किसानो से जिसका रबी की खेती चौपट
सी हो गयी ?
बैंकों के कतार के कारण मृत लोगो के आत्मा के
शांति के लिए भी आप सदन में संबेदना ब्यक्त नही किये और बड़े
शान से कहते है कि हम गरीबो के सेवक है आप के कारण पूरा भारत मनो ढहर गया हो
मोदी जी आप पुरे भारत की जनता को बतायेगे कि इसकी
क्या गारंटी है कि नई करेंसी के आ जाने से कालेधन पर रोक लगेगी एव भ्रष्टाचार बंद
हो जायेगा ...............
मोदी जी नोट बदलने से भ्रष्टाचार नही बंद होगा !
नेताओ एव नौकरशाहों में डर पैदा करना होगा, कड़ा कानून बनाना होगा, संबिधान में
परिवर्तन करना होगा अगर आप ऐसा नही करते है तो यह माना जायेगा कि जनता को बेवकूफ
बनाना आपके रगों में बसा हुआ है क्योंकि लोकसभा चुनाव २०१४ सबको याद है आपने
देशवासियों से कितना वादा किये थे और पूरा कितना हुआ .....?
जय हिन्द
No comments:
Post a Comment