My Common Man

Breaking News
recent

मनोरंजन


शिल्पा ने कहा, मेरे और राज के बीच में नहीं है 'वो'

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के अफेयर की रिपोर्ट को लेकर मीडिया पर जमकर बरसीं। उन्होंने उन रिपोर्टों का खंडन कर दिया, जिसमें कहा गया था कि किसी दूसरी महिला के साथ राज के अफेयर की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव पैदा हो गया है। उन्होंने प्रेगनेंट होने की खबरों को भी खारिज किया। 

शिल्पा ने अपने ट्विटर पेज पर मंगलवार को लिखा कि पहले मैंने मीडिया सुना कि मैं गर्भवती हूं। अब पता चला है कि मेरे पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर है। अखबार इस तरह की झूठी और सनसनीखेज खबरें प्रकाशित न करें। उन्होंने कहा कि अभी मैं अपने पति के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं और हमारी शादीशुदा जिंदगी भी मजे से चल रही है। 

दरअसल, मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि राज कुंद्रा का लंदन स्थित हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक में काम करने वाली असिस्टेंट को दिल दे बैठे हैं। राज अपने बालों की ग्राफ्टिंग के सिलसिले में इस क्लीनिक में जाते रहे हैं। बताया जाता है कि राज ने उस महिला को यूरोप में हॉलिडे ट्रिप का तोहफा भी दिया। 

इस खबर का सूत्र लंदन का एक डॉक्टर पता चल रहा है। दरअसल राज ने क्लीनिक में यह बताकर गलती कर दी है कि वह शिल्पा शेट्टी के पति हैं। चूंकि शिल्पा ब्रिटेन में ‘बिग ब्रदर’ की विजेता हैं, इसलिए वहां वह काफी जाना-पहचाना हुआ नाम हैं। इंटरनेट ब्लॉगर्स के अनुसार, ‘हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक पर काम करने वाले डॉक्टर का यह भी कहना है कि जब से इस युवती को यूरोपियन हॉलिडे दिया गया, उसके बाद से वह वापस काम पर नहीं आई।

नो-प्रेगनेंसी कॉन्ट्रैक्ट बॉलीवुड में?


ऐश्वर्या राय बच्चन के गर्भवती होने की ख़बर से उनके और बच्चन परिवार के फ़ैन्स को बहुत ख़ुश हैं. लेकिन इस वजह से प्रोड्क्शन कंपनी यूटीवी ने फ़िल्म ‘हीरोइन’ पर फ़िलहाल काम रोकने की घोषणा की.
मधुर भंडारकर के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका निभा रही थीं.
पिछले दिनों फ़िल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने इस बारे में सीधे-सीधे कुछ न कहते हुए हॉलीवुड में ‘नो-प्रेगनेंसी कॉन्ट्रैक्ट’ का ज़िक्र किया जिससे एक नई बहस छिड़ गई है कि क्या बॉलीवुड में भी ऐसी शर्त होनी चाहिए. यानि क्या अनुबंध में ऐसी शर्त होनी चाहिए कि हीरोइन फ़िल्म बनने के दौरान मां नहीं बन सकतीं?

गुरुवार को अपनी नई फ़िल्म ‘नॉट ए लव स्टोरी’ के फ़र्स्ट लुक के लॉन्च के अवसर पर रामगोपाल वर्मा ने इस बारे में पत्रकारों को सफ़ाई दी


उन्होंने कहा, “मैंने ट्विटर पर सिर्फ़ इतना ही कहा था कि मुझे नहीं पसंद कि ख़ूबसूरत महिलाएं मां बने क्योंकि ख़ूबसूरत महिलाओं को सिर्फ़ ख़ूबसूरत ही रहना चाहिए. मैं दूसरी फ़िल्मों के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता. मैंने ‘हीरोईन’ को ध्यान में रखकर ट्वीट नहीं किया था, वो एक ‘जनरलाइज़ेशन’, बिलकुल अलग बात थी.”

लेकिन दो बच्चियों को गोद लेने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन मानती हैं कि ये एक व्यक्तिगत बात है.


उनका कहना था, “अगर कोई प्रोड्यूसर मेरे पास ऐसा क्लॉज़ लेकर आए तो मैं उसे बाहर का रास्ता दिखा दूंगी. मैं ये मानती हूं कि अपने काम के अलावा मैं जो भी कुछ करती हूं उससे किसी का कोई मतलब नहीं है.”

फ़िल्ममेकर विपुल शाह की भी कुछ ऐसी ही सोच है. वो कहते हैं, “मैं ऐसे किसी भी क्लॉज़ के ख़िलाफ़ हूं क्योंकि इससे काफ़ी हदतक पुरुष और महिला के बीच भेदभाव झलकता है. वैसे भी ऐसी समस्या कभी-कभी ही होती है. हर किसी की अपनी-अपनी सोच होती है लेकिन मैं कभी भी अपने कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कोई क्लॉज़ नहीं डालूंगा.”

वहीं ‘टशन’ के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य कहते हैं, “ये लोगों का व्यक्तिगत मामला है, इसे ऐसे ही छोड़ देना चाहिए. मैं तो इसे मुद्दा ही नहीं मानता. इसके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा. हम किसी की व्यक्तिगत ज़िंदगी के बारे में बात ही कैसे कर सकते हैं."


 


अभिषेक के लिए डायरेक्टर बने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की


विदेशियों से बॉलीवुड का कनेक्शन कोई नया नहीं है, लेकिन न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय 'जॉन की' ने अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई में अभिषेक बच्चनकी फिल्म 'प्लेयर' के सेट पर पहुंचकर सबको आश्चर्य में डाल दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ देर के लिए डायरेक्टर की भूमिका भी निभाई।
अभिषेक बच्चन जॉन की के पहुंचने से बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे। ये पहला मौका था जब किसी देश का प्रधानमंत्री यू अचानक फिल्म के सेट पर जा पहुंचे।

अभिषेक ने बताया कि कुछ सीन भी 'जॉन की' के साथ शूट किए गए है, लेकिन उन्हें फिल्म में नहीं दिखाया जाएंगा। ये तो बस उनके सम्मान में शूट किए गए थे। ये उनके अच्छे व्यवहार की वजह ही है कि वो फिल्म के सेट पर आए।

अभिषेक ने आगे कहा कि मैंने और बिपाशा बासु ने कई फिल्मों की शूटिंग न्यूजीलैंड में की है और न्यूजीलैंड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक अनुकूल (फैंड्रली) जगह है। गौरतलब है कि अभिषेक और बिपाशा फिल्म प्लेयर में लीड भूमिका निभा रहे हैं।

नरेंद्र मोदी की पीए बनना चाहती हैं शर्लिन


शर्लिन चोपड़ा का राजनीति में आने का या इससे जुड़ी फिल्म करने का कोई इरादा नहीं है। दरअसल, शर्लिन एक पॉलिटिशन की फैन हो गई हैं और उनकी पर्सनल असिस्टेंट तक बनने के लिए बेताब हैं। शर्लिन के करीबी सूत्रों की मानें, तो वह गुजरात के चीफ मिनिस्टर नरेंद्र मोदी की फैन बन गई हैं।

बकौल शर्लिन, 'नरेंद्र मोदी की पर्सनैलिटी डायनमिक है। मुझे उनके बोलने की स्टाइल बहुत अपील करती है। अगर मुझे मौका मिला, तो मैं उनकी पर्सनल असिस्टेंट बनना चाहूंगी।' सोचने वाली बात यह है कि शर्लिन को अब तक इंडस्ट्री का कोई भी स्टार इस कदर नहीं भाया।

कहीं ऐसा तो नहीं कि ऐक्टिंग में अपनी दुकानदारी न चलती देख शर्लिन राजनीति में किस्मत आजमाने की सोच रही हों!



आईफ़ा समारोह


कनाडा में 12वें आईफ़ा समारोह में सलमान ख़ान की सुपरहिट फ़िल्म दबंग को अनेक अन्य पुरस्कारों सहित सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला है. माए नेम इज़ ख़ान में अभिनय के लिए शाहरुख़ ख़ान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और करण जौहर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड मिला है.
अनुष्का शर्मा को बैंड बाजा बारात में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला है. पहली बार किसी फ़िल्म (दबंग) में अभिन्य के लिए सोनाक्षी सिन्हा को बेहतरीन अभिनेत्री चुना गया है.
सोनू सिन्हा ने नेगेटिव भूमिका के लिए पुरस्कार पाया है.
दबंग ने संगीत संबंधित श्रेणियों के कई पुरस्कार जीते हैं. मुन्नी बदनाम हुई...के लिए ममता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गायिका चुना गया जबकि दबंग के ही गीत तेरे मस्त मस्त दो नैन...के गायक राहत फ़तह अली को सर्वश्रेष्ठ गायक चुना गया है.
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का पुरस्कार दबंग के ही लिए अभिनव कश्यप और दिलीप शुक्ल ने जीता है.
दबंग के संगीत के लिए साजिद-वाजिद की जोड़ी और ललित पंडित को सर्वश्रेष्ठ संगीत देने के लिए पुरस्कार मिला.
सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ गीतों के लिए माए नेम इज़ खा़न को पुरस्कार मिले हैं.
अर्जुन रामपाल को राजनीति में काम के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला टोरंटो शहर में 23 जून से शुरु हुए आईफ़ा समारोह में अरशद वारसी, बमन ईरानी और रितेश देशमुख ने मंच संभाला और इसी मंच पर सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान भी इस बार लगभग छह साल के बाद नज़र आए.
दबंग को सर्वश्रेष्ठ एक्शन, कोरियाग्राफ़ी, साऊँड री-रिकॉर्डिंग के अवार्ड भी मिले हैं.
बैंड बाजा बारात की निहारिका ख़ान को सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिसाइन, साऊँड रिकॉर्डिंग, एडिटिंग के अवार्ड मिले हैं.
ग़ौरतलब है कि कई सालों तक आईफ़ा के ब्रांड एंबेसडर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्य यानी उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन इस बार समारोह में उपस्थित नहीं हैं
Powered by Blogger.