My Common Man

Breaking News
recent

ई-कोलाई को लेकर ब्रितानी कंपनी शक के घेरे में


ब्रिटेन में अधिकारी उन रिपोर्टों की जांच कर रहे है जिसमें ये संभावना जताई गई है कि ब्रितानी बीज बनाने वाली कंपनी और फ्रांस में फैले ई-कोलाई के बीच संबंध है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार बोरड्यूक्स में10 लोग ई-कोलाई से संक्रमित हो गए है.
ये समझा जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर ने कुछ सब्ज़ियों के पत्ते और अंकुरित दानों से बना सलाद खाया था.
ये सलाद जिन पत्तियों और अंकुरित दानों से बना था उसके बीज थॉमसन एंड मॉरगन कंपनी ने बनाए थे.
लेकिन कंपनी ने बीबीसी से कहा है कि उसके पास इस तरह के किसी संबंध का कोई सुबूत नहीं हैं.
फूड एंड स्टेंडर्डस एजेंसी का भी कहना है कि अभी तक ब्रिटेन में ई-कोलाई का कोई मामला सामने नहीं आया है.


इस वक्तव्य में कहा गया है, " इस बीज की वज़ह से लोग संक्रमित हुए है ये मुशिकल लगता है लेकिन यह देखना होगा कि इन बीज का इस्तेमाल किस तरह से किया गया."थॉमसन एंड मॉरगन ने अपने संक्षेप वक्तव्य में कहा है, " हमने इस बीज के हज़ारो पैकट बेचे है और उन्हें किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है."
कंपनी के प्रबंध निदेशक पॉल हेंडसोर्ड ने कहा, ''हम ये सुनिश्चित करते हैं कि हम जो भी करें वह उच्च स्तर के हों.''
एफ़एसए का कहना है कि इस कंपनी से इन बीज के बारे में और जानकारी मांगी है.

जानकारी



जर्मनी में फैले ई-कोलाई से इसका कोई संबंध नहीं बताया जा रहा है लेकिन दो लोग इसी तरह के वाइरस से संक्रमित पाए गए है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के हवाले से मिली ख़बर के मुताबिक फ्रांस में उपभोक्ता मामलों के मंत्री फ्रेडरीक लेफेब्रे ने सुझाव दिया है कि जो उपभोक्ता इस कंपनी का सामान लाए है वह इसका इस्तेमाल न करें.
साथ ही उनका कहना था कि अभी तक उस सलाद के खाने और लक्षणों के बीच संबंध के बारे में पुख़्ता तौर पर पता नहीं चल पाया है.
एफएसए के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया है, "हम फ्रांस के अधिकारियों से इस बीमारी को लेकर संपर्क में है और हमे इस बात की जानकारी है कि एक ब्रितानी कंपनी का नाम भी इस मामले में सामने आया है."
प्रवक्ता ने कहा कि फ्रांस में जो ये बीमारी फैली है उससे फूड पॉइसंनिंग की अभी तक ब्रिटेन से रिपोर्ट नहीं आई है,लेकिन वे लोग स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के साथ संपर्क मे हैं
प्रवक्ता ने इस बारे में आगे कहा, ''हमने फ्रांस में अधिकारियों से तीन तरह के बीज के बारे में और जानकारी मांगी है ताकि हमें ब्रिटेन में जांच करने में मदद मिल सके.''
Anand Kumar

Anand Kumar

I am Anand Kumar, Co-Founder of ASBrainZ Technologies. Apart of this I am founder & Editor at Csharpmagic.com/www.Smartonpay.com. I like to share my Knowledge,Thought which comes in mind. This thoughts and view is my personal opinion .

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.