नई दिल्ली।। 13 जुलाई को मुंबई हमले के बादअब पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों , लश्कर -ए - तोइबा और जमात - उद - दावा की हिट लिस्टमें 225 मीटर ऊंचा भाखड़ा बांध है। आईबी कीखुफिया रिपोर्ट के हवाले से शनिवार को यहजानकारी दी गई। हिमाचल और पंजाब पुलिससमेत सभी सुरक्षा एजेंसियों को भेजी गई रिपोर्ट मेंआईबी ने यह चेतावनी दी है।
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनआतंकवादियों को पहाड़ों पर चढ़ने , नदियों औरनहरों को तैरकर पार करने और विभिन्न हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। रिपोर्ट केअनुसार आतंकवादियों की मकसद पंजाब और हिमाचल के बीच स्थित भाखड़ा नांगल बांध परहमला करना है।
हाल ही में पाकिस्तान स्थित लश्कर जैसे आतंकी संगठनों ने भारत और पाकिस्तान के बीच नदीजल बंटवारे का मुद्दा उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान में बहने वाली नदियों परबांध बनाकर भारत ज्यादा पानी पर कब्जा कर रहा है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारत केलिए आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण होने के कारण भाखड़ा बांध आतंकियों की हिट लिस्ट में है।आतंकी जानते हैं कि अगर भाखड़ा बांध पर हमला किया गया तो मीडिया में इसकी जबर्दस्तकवरेज होगी।
गौरतलब है कि भारत की पहली और विशाल जल विद्युत परियोजना भाखड़ा नंगल बांध पर हीविकसित की गई। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इसे ' प्रगतिशील भारत का मंदिर ' कहाथा। चंडीगढ़ से करीब 130 किमी दूर सतलुज नदी के किनारे भाखड़ा नंगल बांध बनाया गया है।इस जगह पर पंजाब के नंगल कसबे से और हिमाचल में नैना देवी मंदिर की तरफ से पहुंचा जासकता है।
आईबी की रिपोर्ट के अनुसार भाखड़ा नंगल बांध पर किए गए सुरक्षा के प्रबंध मौजूदा दौर मेंअपर्याप्त है। इस बांध की सुरक्षा की जिम्मेदारी कई एजेंसियां संभाल रही है , जिससे भ्रम कीस्थिति पैदा होने के साथ जिम्मेदारियां भी बंट गई है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसी एकएजेंसी को ही संभालनी चाहए। बांध की देखरेख इस समय केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान कररहे हैं और उन्हें पंजाब और हरियाणा पुलिस सहयोग दे रही है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि जवानों को दिए गए सुरक्षा उपकरण और वॉकी टॉकी जैसे गैजेटआउट डेटेड हो चुके हैं। डैम के आसपास बैरियर लगाकर जवानी चेकिंग करते हैं , लेकिन जबरनप्रवेश को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। डैम की सुरक्षा के लिए जवानों कोसेंसर , सोनर्स और अंडरवॉटर कैमरा मुहैया कराए जाने चाहिएं। रिपोर्ट के अनुसार बांध की सुरक्षाके लिए वहां और अधिक जवानों को तैनात किया जाना चाहिए। यहां और ज्यादा वॉच टावर भीबनाए जाने चाहिए और किसी खतरे से निपटने के लिए सुरक्षाकर्मियों के लिए स्पीड बोट की भीव्यवस्था होनी चाहिए।
Anand Kumar
I am Anand Kumar, Co-Founder of ASBrainZ Technologies. Apart of this I am founder & Editor at Csharpmagic.com/www.Smartonpay.com. I like to share my Knowledge,Thought which comes in mind. This thoughts and view is my personal opinion .
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment