राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी ) के अध्यक्ष लालू प्रसादयादव ने कें द्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से पहलेमंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकातकरके इन चर्चाओं को फिर से तेज कर दिया कि वह फिरमंत्रिमंडल में जगह चाहते हैं। मुलाकात के बाद लालू नेमीडिया से कोई बात नहीं की , जबकि कांग्रेस ने इसमुलाकात को सामान्य बताने की कोशिश करते हुए कहा किलालू यूपीए सरकार का समर्थन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि यूपीए -1 में लालू रेल मंत्री थे। लेकिन2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को छोड़कर रामविलासपासवान के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बाद से उनके और कांग्रेस के संबंधों में तनाव आ गया था। मगर अबकई मोर्चों पर घिरी कांग्रेस को भी लालू से हाथ मिलाने में फायदा नजर आ रहा है।
वैसे , बिहार के कांग्रेसी लालू से किसी औपचारिक गठबंधन के खिलाफ हैं। लालू ने अभी बिहार में हुए उपचुनावमें कांग्रेस का समर्थन नहीं किया था। पूर्णिया सीट पर लालू ने कांग्रेस के बदले सीपीएम के उम्मीदवार का समर्थनकिया था , लेकिन लालू की कोशिश है कि केंद्र में कांग्रेस से उनके संबंध वापस बेहतर बन जाएं।
लालू ने इस मुलाकात से पहले एक बयान में कहा कि सरकार को उन सभी भारतीयों के नाम का खुलासा करनाचाहिए , जिनका पैसा स्विस बैंकों में जमा है। उस पैसे को वापस देश में लाकर गरीबों के बीच बांट देना चाहिए ,क्योंकि विदेश ले जाया गया सारा पैसा गरीबों का है।

No comments:
Post a Comment