कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद इंडियन ओलिंपिक असोसिएशन ( IOA ) के पूर्व चीफ सुरेश कलमाड़ी अब डोप स्कैंडल में भी फंसते दिख रहे हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन ने कलमाड़ी को इसके लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार ठहराया है।
हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में माकन ने डोप स्कैंडल के लिए सुरेश कलमाड़ी की तरफ उंगली उठाई। उन्होंने कहा कि इस मामले में कलमाड़ी और उनके सहयोगियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए।
माकन के इस कदम का पूर्व ऐथलीटों ने स्वागत किया है। उधर, ऐथलेटिक्स फेडरेशन ने माकन के आरोपों से इनकार किया है।
गौतलब है कि भारतीय ऐथलीटों के एक के बाद एक डोप टेस्ट में फेल होने से भारतीय खेल जगत सदमे में हड़कंप मच गया है। अब तक आठ ऐथलीट डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को अश्विनी अकूजी और प्रियंका पंवार डोपिंग टेस्ट में फेल हो गई थीं। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली मनदीप कौर, सिनी जोश, जे. मूर्मू भी डोप टेस्ट पास नहीं कर पाई थीं।

No comments:
Post a Comment