My Common Man

Breaking News
recent

अदालत से की राज की आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत

NBT: मुंबई में बम ब्लास्ट के बाद राज ठाकरे का कथित रूप से उत्तर भारतीयों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का मामला अदालत पहुंच गया है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की एक स्थानीय अदालत में उनके खिलाफ अर्जी दायर की गई है। 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने मुंबई में बीते बुधवार को सीरियल बम ब्लास्ट के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वकील सुधीर कुमार ओझा ने ठाकरे के गुरुवार के बयान के विरोध में चीफ जुडिशल मैजिस्ट्रेट एस.पी. सिंह के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। 

सीजेएम ने इस मामले में जूडिशल मैजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एस के सिंह से शिकायत की जांच करने को कहा है। वकील ने अपनी शिकायत में करोड़ों बिहारियों की भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए ठाकरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अदालत ने इस संबंध में 28 जुलाई को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। 

राज ठाकरे ने 14 जुलाई को कहा था कि बिहार और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में प्रवासियों के मुंबई में आने के कारण अपराध में बढ़ोतरी होती है और यहां आतंकी हमले होते हैं
Anand Kumar

Anand Kumar

I am Anand Kumar, Co-Founder of ASBrainZ Technologies. Apart of this I am founder & Editor at Csharpmagic.com/www.Smartonpay.com. I like to share my Knowledge,Thought which comes in mind. This thoughts and view is my personal opinion .

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.