My Common Man

Breaking News
recent

गूगल प्लस- फेसबुक को टक्कर देगा

ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल ने इंटरनेट पर बेहद लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को टक्कर देने के लिए 'गूगल प्लस' नाम से एक साइट लाने की घोषणा की है।

गूगल इंजिनियरिंग के उपाध्यक्ष विक गुंदोतरा ने कहा, 'मेरा मानना है कि लोग बहुत जीवंत तरीके से कॉन्टेक्ट करते हैं। लेकिन उपलब्ध ऑनलाइन साधन हमें बहुत कठोर सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।'

उन्होंने कहा, 'उपलब्ध सोशन नेटवर्किंग साधनों के जरिए छोटे समूहों के बीच चुनिंदा सूचनाएं साझा करने में मुश्किल होती है। वर्तमान सोशल नेटवर्किंग साइट बारीकियों की इजाजत नहीं देते। लोग अपनी सोशल नेटवर्किंग में ऐसी बारीकियां चाहते हैं, क्योंकि इंटरनेट के जरिये संपर्क कायम करने वाले इसके जरिए अपने तमाम दोस्तों से संपर्क में रहते हैं।'

उदाहरण के लिए फेसबुक इस्तेमाल करने वाले लोग अपनी स्थिति अपडेट को अपने दोस्तों के छोटे समूह तक ही सीमित रखना चाहते हैं, ताकि उनके सहकर्मी उनके अकाउंट पर लगी पार्टी फोटो न देख सकें या उनके अभिभावक उस पर की गई इश्कबाजी वाली टिप्पणियां न देखें।
Anand Kumar

Anand Kumar

I am Anand Kumar, Co-Founder of ASBrainZ Technologies. Apart of this I am founder & Editor at Csharpmagic.com/www.Smartonpay.com. I like to share my Knowledge,Thought which comes in mind. This thoughts and view is my personal opinion .

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.