वॉशिंगटन. अमेरिका और पाकिस्तान के बीच फिर से खराब हो गए हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक बातचीत अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक दोनों देशों के बीच बातचीत को अमेरिका की तरफ से रोक दिया गया है।
अमेरिका का कहना है कि जब तक दोनों देशों के बीच मतभेद दूर नहीं होते बातचीत नहीं होगी। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तनाव 2 मई को तब बढ़ गया जब अमेरिका ने एक कमांडो ऑपरेशन में अल कायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन का मार गिराया था। सुरक्षा से जुड़े अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा, निकट भविष्य में दोनों देशों के बीच रणनीतिक बातचीत की गुंजाइश नहीं दिख रहा है। इसकी वजह है कि दोनों देशों के बीच कई मुद्दे अनसुलझे हैं, जिन्हें सुलझाने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच, अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद को भी रोकने की धमकी दी है। वहीं, 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की नकद सहायता राशि को भी रोक लिया है।
No comments:
Post a Comment