My Common Man

Breaking News
recent

बाबा रामदेव के सामने शर्तें रखीं अन्ना ने

महाराष्ट्र में रविवार देर शाम अन्ना हजारे ने कहा, ' बाबा रामदेव ने मेरे साथ अनशन पर बैठने की इच्छा जताई है, लेकिन मैंने उनके सामने कुछ शर्तें रखी हैं। यदि वह शर्तें मानते हैं तो मैं इस बारे में विचार करूंगा।

वरिष्ठ गांधीवादी अन्ना हजारे ने अपने अनशन में योग गुरु बाबा रामदेव के शामिल होने के प्रस्ताव पर कहा है कि इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं। इस साल अप्रैल में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे गांधीवादी अन्ना हजारे ने मंच पर योग गुरु बाबा रामदेव का स्वागत किया था। अन्ना हजारे ने 16 अगस्त से एक बार फिर अनशन पर बैठने की घोषणा की है।

इस बारे में अन्ना हाजरे के नेतृत्व वाले सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के एक सदस्य ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है , जब अन्ना हजारे ने ऐसा कहा है। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि बाबा रामदेव से कुछ निश्चित मुद्दों पर बातचीत करने के बाद वह अनशन में उनके शामिल होने का स्वागत करेंगे। 

सरकारी और सिविल सोसायटी की जॉइंट ड्राफ्टिंग कमिटी में एक मजबूत लोकपाल विधेयक तैयार करने में विफल रहने के कारण अन्ना हजारे ने 16 अगस्त से फिर अनशन करने की घोषणा की है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव के अभियान का समर्थन करने वाले अन्ना हजारे कुछ मुद्दों पर बाबा के विचारों से सहमत नहीं है।
 
Anand Kumar

Anand Kumar

I am Anand Kumar, Co-Founder of ASBrainZ Technologies. Apart of this I am founder & Editor at Csharpmagic.com/www.Smartonpay.com. I like to share my Knowledge,Thought which comes in mind. This thoughts and view is my personal opinion .

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.