तिरुवनंतपुरम ।। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में जमाखजाने की सूची तैयार करने का काम सोमवार को लगातारसातवें दिन भी जारी रहा। मंदिर से अभी तक 1 लाखकरोड़ का खजाना मिलने की बात कही जा रही है , लेकिनसूची बना रही कमेटी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मंदिर केचेंबर बी खोले जाने पर संकट खड़ा हो गया है , क्योंकिराज परिवार इसे खोलना अशुभ बता रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंदिर के 6 चेंबरों में जमासामान की सूची बनाई जा रही है , जिनमें से 2 को पिछले150 सालों से नहीं खोला गया है। कोर्ट ने ये आदेश टी . पी. सुंदरम की मंदिर के कामकाज में अनियमितता संबंधीयाचिका की सुनवाई के दौरान दिए गए थे। इस काम केलिए कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जजएम . एन . कृष्णन ने सोमवार को पत्रकारों को बताया किचेंबर बी खोलने के लिए खास प्रक्रिया की जरूरत होगी ,क्योंकि मंदिर का रख - रखाव करने वाले त्रावणकोर राजपरिवार का मानना है कि इसे खोलना अशुभ होगा। उन्होंनेयह भी बताया कि सात सदस्यों की इस कमेटी की बैठकशुक्रवार को होगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपदी जाएगी।
उधर , राज परिवार के सूत्रों के अनुसार , चेंबर बी के मुख्य द्वार पर सांप का बना होना यह दर्शाता है कि इसेखोलना अशुभ साबित हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि जांच कमेटी भी इसे खोलेगी , क्योंकि इसके साथ मंदिरकी काफी मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। एक मान्यता के अनुसार , चेंबर बी के नीचे एक सुरंग है , जो समुद्र तक जातीहै।
इस बीच , मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का 24 घंटे पहरा जारी है। रविवार को मुख्यमंत्री ओमेन चैंडीकी अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार , पुलिस पेट्रोलिंग की निगरानी के लिए फोर्ट पुलिसस्टेशन में कंट्रोल रूम भी काम करने लगा है। मंदिर की सुरक्षा के इंचार्ज एडीजी वेणुगोपाल के . नैय्यर ने बतायाकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है।

No comments:
Post a Comment