My Common Man

Breaking News
recent

महंगाई पर जवाब नहीं दे पाए राहुल

 अलीगढ़ भूमि अधिग्रहण पर किसानों की रहनुमाई के लिए पदयात्रा पर निकले राहुल गांधी ने गुरुवार को जगह जगह पंचायत कर तीसरे दिन भी मायावती पर हमला बोला। उन्होंने कहा, यूपी सरकार किसानों की जमीन छीनने में दलाल कर रही है। पूरी कीमत न मिलने का विरोध करने वाले गोली से उड़ाए जा रहे हैं। किसान एकजुट न होंगे तो ये बंद नहीं होगा। आप जाति- धर्म भुलाकर संघर्ष करो। मैं साथ दूंगा। लोगों से रूबरू राहुल उस समय नि:शब्द हो गए, जब लोगों ने महंगाई का मुद्दा जोरदारी से उठाने के साथ इससे निजात के तरीके पर सवाल-जवाब शुरू कर दिए। राहुल गांधी ने किसान संदेश यात्रा के क्रम में गुरुवार को अलीगढ़ के कृपालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पंचायत लगाई। इस दौरान एक किशोरवय लड़की ने कांग्रेस महासचिव से कहा,उनकी जमीन के लिए संघर्ष के लिए वह राहुल की आभारी है, लेकिन केंद्र सरकार ऐसा कुछ क्यों नहीं करती कि महंगाई कम हो जाए? उस लड़की के सवाल पर राहुल बेबसी भरी मुस्कान के साथ इतना ही कह सके कि जो उनके हाथ में होगा वह करेंगे। शाम को जिकरपुर की पंचायत में जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने भी महंगाई पर भी खूब मुंह खोला। गांव वालों ने कहा, किसानों के सच्चे हितैषी हैं तो केंद्र सरकार ने क्यों महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया? क्यों डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए? राहुल इन सवालों को मुस्कराकर टाल गए। राहुल के बयानों के बीच में भी महंगाई के नारे उठे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने सवाल उठाया कि जिन किसानों की जमीन गई, उन्हें कुछ पैसा तो मिला। मगर खेतिहर मजदूरों के बारे में वह क्या सोच रहे हैं, जो केवल बड़े किसानों की जमीन पर काम करके ही अपनी आजीविका चला रहे थे। इस सवाल का भी राहुल के पास कोई सीधा जवाब नहीं था। राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों से मिल रहे समर्थन को देखते हुए माया सरकार के खिलाफ तेवर और तल्ख कर लिए हैं। उन्होंने कहा, मैं यहां आपकी समस्याएं सुनने और हक की लड़ाई में साथ देने ही आया हूं। गांव-गांव पैदल यात्रा कर रहा हूं। राज्य सरकार किसानों से जमीन छीनकर बिल्डरों को सौंप रही है। ये होता रहेगा, क्योंकि आप लोग एकजुट नहीं हैं। उसका नुकसान सब झेल रहे हैं।
Anand Kumar

Anand Kumar

I am Anand Kumar, Co-Founder of ASBrainZ Technologies. Apart of this I am founder & Editor at Csharpmagic.com/www.Smartonpay.com. I like to share my Knowledge,Thought which comes in mind. This thoughts and view is my personal opinion .

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.