My Common Man

Breaking News
recent

जेल में 18 साल बिताने वाले बेगुनाह को मिले 14 लाख डॉलर


अमेरिका में छह व्यक्तियों की हत्या के आरोप में एक ऐसे व्यक्ति को 18 साल जेल में बिताने पड़े जो यह अपराध उसने नहीं किया था। इस मामले में उक्त व्यक्ति को गुरुवार को 14 लाख डॉलर का मुआवजा दिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एंथोनी ग्रेव्स को टेक्सास की नियंत्रक सुजान काम्ब्स द्वारा एक समारोह के दौरान यह मुआवजा दिया गया।
ग्रेब्स को इस मामले में रॉबर्ट अर्ल कार्टर की सहायता करने के लिए दोषी ठहराया गया था। उसने साल 1992 में दादी और पांच बच्चों की हत्या कर दी थी। कार्टर ने हालांकि इस मामले में स्वीकार किया था कि ग्रेब्स का इन हत्याओं में शामिल नहीं था।
मुआवजा पाने के बाद ग्रेब्स ने कहा कि वह इस मुआवजे के प्रति आभारी है, लेकिन उन्होंने कहा कि इस पैसे से जेल में बिताया गया वक्त वापस नहीं लाया जा सकेगा।
Anand Kumar

Anand Kumar

I am Anand Kumar, Co-Founder of ASBrainZ Technologies. Apart of this I am founder & Editor at Csharpmagic.com/www.Smartonpay.com. I like to share my Knowledge,Thought which comes in mind. This thoughts and view is my personal opinion .

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.