My Common Man

Breaking News
recent

सामरिक लिहाज से हम भारत की बराबरी नहीं कर सकतेः पाक

 पाकिस्तान के रक्षा मंत्री चौधरी अहमद मुख्तार ने साफ-साफ कहा है कि पाकिस्तान सामरिक लिहाज से भारत का मुकाबला नहीं कर सकता। भारत के पास युद्ध में ज्यादा समय तक टिकने की क्षमता है।
बीबीसी उर्दू से बातचीत में मुख्तार ने कहा, अगर हम सामरिक लिहाज से उनका मुकाबला करना चाहें और जितने आधुनिक हथियार उनके पास हैं, वे सब खरीदने की कोशिश करें तो यह शायद हमारे लिए संभव नहीं होगा। अपनी बात को समझाते हुए उन्होंने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से छह से सात गुना बड़ी है और इसका व्यापार पाक के मुकाबले पांच से छह गुना ज्यादा है। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत की लड़ने की क्षमता 20-22 दिनों की हुआ करती थी। भारत ने अब काफी हथियार इकट्ठा कर लिए हैं। शायद वे 45 दिनों तक टिके रह सकते हैं। हम ऐसा नहीं कर सकते। उनसे पूछा गया था कि क्या भारत को सबसे बड़े दुश्मन के रूप में पेश करना देश की समस्याओं का असल कारण है।

उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे दोनों देश रिश्तों में आई दूरी कम कर रहे हैं। हम पहले लड़ चुके हैं, आज भी सीमा को लेकर समस्याएं हैं और मुंबई आतंकी हमले का फैक्टर भी है, इन सबके बावजूद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार हो रहा है।
Anand Kumar

Anand Kumar

I am Anand Kumar, Co-Founder of ASBrainZ Technologies. Apart of this I am founder & Editor at Csharpmagic.com/www.Smartonpay.com. I like to share my Knowledge,Thought which comes in mind. This thoughts and view is my personal opinion .

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.