पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डीजल, केरोसिन और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना तो की ही है, अपने राज्य में रसोई गैस पर लगा सेस वापस लेकर उन्होंने लोगों को 16 रुपए प्रति सिलिंडर की राहत भी दे दी है। अब पश्चिम बंगाल में रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपए नहीं बल्कि सिर्फ 34 रुपए की बढ़ोतरी होगी।
ममता ने यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा,' डीजल, एलपीजी और केरोसिन कीमतों में बढ़ोतरी के यूपीए सरकार के फैसले के बाद मैंने अपने वित्त मंत्री अमित मित्रा से बात की और फैसला किया कि राज्य सरकार द्वारा हरेक सिलिंडर पर वसूला जाने वाला सेस वापस ले लिया जाए ताकि आम लोगों को थोड़ी राहत मिले। '

उन्होंने कहा, ' केंद्र सरकार ने रसोई गैस कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलिंडर बढ़ोतरी की, मगर हमारे राज्य में उपभोक्ताओं को सिर्फ 34 रुपए की बढ़ोतरी झेलनी होगी। इस फैसले से राज्य सरकार के खजाने पर 75 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। इसकी भरपाई हम दूसरे उपायों से करेंगे, लेकिन हमारी सरकार आम लोगों पर और बोझ नहीं डालेगी। '
No comments:
Post a Comment